Dhanbad News: हीरक ब्रांच प्रथम, क्रेडो द्वितीय व द्वारिका को मिला तीसरा स्थान
धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: सीबीएसई सहोदया धनबाद इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता में हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान मिला है। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल को द्वितीय व द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा। द्वारिका मेमोरियल की जाह्नवी एवं हीरक ब्रांच की भाव्या पांडे को बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार मिला। शनिवार को हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल में सहोदया की ओर से प्रतियोगिता करायी गई। इसमें 33 सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सोशल मीडिया फ्रेंड्स वास्तविक दोस्त हो गए और सभी से जुड़ाव समाप्त हो गया विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार एवं तर्क प्रस्तुत किया।इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सहोदया के वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, सचिव डॉ स्नेहलता, निर्णायक डॉ कविता धीरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.