Dhanbad News: हिप हॉप डांस फैक्ट्री ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: हिप हॉप डांस फैक्ट्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से सावन उत्सव-2026 मनाया। संस्थान के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर अजय और प्रेम के नेतृत्व में सांस्कृतिक रंग और पारिवारिक एकता के संदेश के साथ बच्चों और महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान पूरा माहौल सावन की हरियाली और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के जरिए समाज को पारिवारिक एकता और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। बच्चों ने मंच पर एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों के भी आयोजन हुए। बेस्ट ड्रेस कॉम्पिटिशन के लिए प्रतिभागी सावन के पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पहुंचे थे। स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजन के साथ लोगों ने उत्सव का लुत्फ उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.