धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: मैथन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेढ़ा में लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित ओलंपियाड में सफल छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को मैथन सिरामिक लिमिटेड के निदेशक अजय शर्मा, मुखिया मनोज राउत, पंसस सदस्य मोइना बाउरी, सीएसआर के हेड चन्द्रशेखर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड में हिस्सा लेकर उन्हें अपनी प्रतिभा परखने और प्रतियोगिता की तैयारी को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बेहतर करने की जज्बा पैदा होती है। मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक शारदा तिवारी, राजू महतो, पुष्पा प्रभंजन, मुनमुन खान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...