धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: हर्ल सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी की कार की टक्कर गुरुवार की सुबह बाइक से हो गई। संयोग अच्छा था कि चालक ने समय रहते कार को नियंत्रित कर लिया। इससे गौतम माजी बाल बाल-बच गए। दुर्घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार और बाइक को हटाया। हर्ल के एच हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि बाइक चालक और पीछे बैठे युवकों को थोड़ी चोट आई है। बताते हैं कि माजी की कार स्टेशन रोड से गुजर कर मेन रोड पर आई। उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। परंतु कार चालक के सावधानी से कार नियंत्रित कर लिया। सनद रहे कि एफसीआई परिसर में सेल का वाशरी निर्माण का कार्य चल रहा है। मुख्य गेट से होकर सामान लेकर बड़े-बड़े वाहनों के आवागमन होने के कारण सड़क कीचड़ से भर गया है। इसलिए रोहड़ाबांध चेक पोस्ट...