Dhanbad News: हादसे में घायल युवक की मौत
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर परसिया के पास 4 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल 35 वर्षीय चंदन कुमार गोप की रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुटकी बाजार से परसिया स्थित ससुराल लौटने के दौरान पीछे से एक पल्सर बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल चंदन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था, जहां 5 अक्टूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परसिया पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मूल रूप से कल्याणपुर, बरवाअड्डा निवासी चंदन दिहाड़ी मजदूर थे और अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.