Dhanbad News: हाईवा की टक्कर से टोटो के उड़े परखचे, दो घायल
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेन्द्रा मोड़ पर गुरुवार को लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखचे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में रूपेश मोदी गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि सोनू कुमार को हल्की चोट आई। दुर्घटनाग्रस्त हाईवा का नंबर जेएच 10 बीपी-7210 और टोटो का नंबर जेएच 10 सीपी-0150 है। सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा जब्त कर दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल लोयाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रूपेश मोदी को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक लोयाबाद-कतरास मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन जल्द सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.