Dhanbad News: हर माह पांच जरूरतमंदों की मुफ्त एंजियोप्लास्टी कराएगा जीवन रेखा ट्रस्ट
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: आर्थिक रूप से कमजोर हृदय रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीवन रेखा ट्रस्ट, धनबाद ने हर माह पांच जरूरतमंद मरीजों की निःशुल्क एंजियोप्लास्टी (पीटीसीए) कराने की पहल की है। एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने सालभर में 60 मरीजों के नि:शुल्क उपचार का लक्ष्य रखा। अब तक पांच मरीजों का इलाज कर छह स्टेंट लगाए जा चुके हैं। मौके पर अरविंद डालमिया, संजीव अग्रवाल, गोपाल कटेसरिया और नवीन डालमिया मौजूद थे। राजीव शर्मा ने बताया कि मरीजों में चार को एक-एक तथा एक मरीज को दो स्टेंट लगाए गए हैं। इस उपचार पर सामान्यतः दो से ढाई लाख रुपये तक खर्च आता है। इतना पैसा खर्च कर पाना किसी गरीब परिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.