धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: सिंदरी। विद्यापति परिषद सभागार में हिंदुस्तान ऊर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) की ओर से सीएसआर के तहत 'सेहत साथी' सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वास्थ्य केंद्र को 28 व्हीलचेयर सौंपा गया। साथ ही, 15 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें न्यूट्रिशियन किट बांटे गए। महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर हर्ल के प्रबंधक मनीष कुमार, उप प्रबंधक सौरोदीप राय चौधरी, एचआर हेड ए एस महाना, विक्रांत कुमार, फारुख अबदुल्ला और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ रूपक बनर्जी शामिल थे। डॉ बनर्जी ने नियमित जांच, स्वदेखभाल और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...