Dhanbad News: हरियाली, गीत और उल्लास से चहका सावन उत्सव
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सावन की हरियाली और पारंपरिक उल्लास के बीच शनिवार की संध्या वनस्थली कॉलोनी महिला समिति, भुईंफोड़ की ओर से सहयोगी नगर स्थित जॉय जंक्शन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम छह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में लगभग 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की सांस्कृतिक परंपराओं का आनंद लिया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी के पल साझा किए। पूरे आयोजन में सावन की उमंग, पारंपरिक सौहार्द और महिला सशक्तीकरण की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल को भी सावन की थीम के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण और मनोहारी बन गया। यह भी पढ़ें- Munger News: अभिलाषा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.