धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: हरिणा कॉलोनी में इस वर्ष श्री केदारनाथ मंदिर की भव्य आकृति में निर्मित दुर्गापूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से तैयार पंडाल का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डीटी संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिन्हा और राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सीएमडी ने कोयलांचलवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी। उद्घाटन के साथ ही पूरा कॉलोनी परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। पंडाल के साथ मंदिर परिसर और कॉलोनी को रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रात में रोशनी से जगमगाता पंडाल श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम की अनुभूति करा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कहीं जगन्नाथ मंदिर तो कहीं इस्कॉन और महावीर मंदिर की तर्ज...