Dhanbad News: हरिणा दुर्गा मंदिर में महिला योग ग्रुप का सावन महोत्सव का हुआ आयोजन
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: बरोरा। पतंजलि योग शिक्षा केंद्र की ओर से मंगलवार को हरिणा दुर्गा मंदिर परिसर में महिला योग ग्रुप के सदस्यों के बीच सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन निविता भारती और पूनम बर्णवाल ने किया। इस दौरान सभी महिलाएं हरे परिधान में नजर आएं। इनके बीच विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सावन महोत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में गीता कुमारी, अनिता वर्णवाल, पूनम वर्णवाल, कंचन वर्णवाल, उषा देवी, गीता भदानी, नगीना वर्मा, रीना देवी, रीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सतनपुर महिला समूह ने मनाया सावन महोत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.