Dhanbad News: हरिणा की बेटी स्वीटी केनरा बैंक में चयनित
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: हरिणा साहू नगर निवासी स्वीटी कुमारी ने आईबीपीएस सीएसए की परीक्षा पास कर केनरा बैंक, जमशेदपुर में बैंक क्लर्क के पद पर चयनित होकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वीटी के पिता कमल किशोर साव बीसीसीएल बरोरा एरिया में माइनिंग सरदार हैं, जबकि माता सीमा देवी गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल की ओर से स्वीटी कुमारी को अंगवस्त्र, बुके, डायरी व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन दीपक प्रसाद ने कहा कि स्वीटी की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.