धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: भूली। पंचवटी नगर काली मंदिर के समीप बीसीसीएल की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए चहारदीवारी को बीटीए द्वारा गिराए जाने के बाद गुरुवार को बीटीए के राजस्व निरीक्षक अशरफ हुसैन सुरक्षाकर्मियों के साथ बीसीसीएल की चिन्हित जमीन पर बोर्ड लगाने पहुंचे। उस पर लिखा था कि यह बीसीसीएल की जमीन है। लेकिन उस बोर्ड में बीसीसीएल की कितनी जमीन है, यह लिखा नहीं था। इसके कारण दूसरे पक्ष ने हंगामा करते हुए बोर्ड लगाने से रोक दिया। बीसीसीएल का कहना था कि वह अपनी जमीन पर बोर्ड लगा रहा है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि इस प्लॉट में बीसीसीएल की कितनी जमीन है, यह भी लिखा जाए, तभी हम लोग इस बोर्ड को यहां लगाने देंगे। काफी देर हो-हंगामे के बाद बीटीए को बिना बोर्ड लगाए ही वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में अशरफ हुसैन ने बताया कि एक-दो दिनों में उ...