धनबाद, नवम्बर 26 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन प्रबंधन को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर बुधवार को ह्यूमन रिसोर्स इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचआरआईएस) के क्रियान्वयन पर राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। धनबाद के सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार प्रसाद समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और विभाग के अन्य कर्मचारियों का पूरा सेवा रिकॉर्ड एचआरआईएस पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इसमें कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, नियुक्ति, पदस्थापन और सेवा अवधि से जुड़े दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे। आउटसोर्सिंग और संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का भी विवरण पोर्टल पर दर्ज होगा। यह भी पढ़ें- Munger News: अब मनमानी और फर्ज...