धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस संयुक्त रुप से मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक हुआ। श्रीकृष्ण लीला, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों एवं विद्यार्थियों की मनोहारी प्रस्तुतियों से स्उ उत्सवमय हो गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भगवान श्रीकृष्ण एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, प्रेम एवं गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण के मनोहारी रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम एवं कर्तव्य का संदेश देता है। यह भी प...