धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर में शनिवार को डीएवी सीएमसी दिल्ली के वाइस चेयरमैन सह मानद कोषाध्यक्ष अशोक कुमार अधलखा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों का अनुसरण करें। डीएवी संस्था के संस्थापक प्राचार्य महात्मा हंसराज के सपने को पूरा करें। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का मंत्र दिया। उन्होंने डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष पद्मश्री डॉ पूनम सूरी के मार्गदर्शन एवं डीएवी कोयला नगर प्राचार्य डोलन चंपा बनर्जी के नेतृत्व में शिक्षकों से पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने की अपील की। प्राचार्य डोलन चंपा बनर्जी ने शिक्षकों से टीम वर्क के साथ काम करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...