धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। डीईओ सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के अनुसार 15 अगस्त की जिला स्तरीय परेड का पूर्वाभ्यास 9 से 13 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे गोल्फ ग्राउंड में होगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पीएमश्री, प्लस टू, केंद्रीय, नवोदय तथा अन्य सभी विद्यालयों को परेड, बैंड और राष्ट्रगान में छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रधानाध्यापकों को 9 अगस्त को छात्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। भारत स्काउट एवं गाइड, धनबाद को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सांस्कृतिक यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर जिले के युवा बनेंगे एक दिन के अधि...