धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने स्पिनर्स टैलेंट हंट सर्च कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार व महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभी 27 सितंबर को वार्षिक समारोह में जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी ने अपने संबोधन में राज्य में स्पिनरों की कमी की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने इस कमी को पूरा करने के लिए धनबाद से अपेक्षा जाहिर की थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया। महासचिव ने बताया कि इसके लिए धनबाद क्रिकेट संघ से निबंधित खिलाड़ी पांच से सात अक्टूबर तक डीसीए के कार्यालय में सुबह दस बजे से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्हें अपने साथ डीसीए का आई कार्ड लाना आवश्यक है। वैसे खिलाड़ी जो डीसीए से रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे एक हजार रुपये देकर अपना रज...