धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: सदर अस्पताल परिसर की घेराबंदी का कार्य शुक्रवार को स्थानीय लोगों के विरोध के बीच शुरू कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की योजना के तहत प्रशासन ने रणधीर वर्मा चौक की ओर से डॉक्टर कॉलोनी तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू कराया। इस दौरान धनबाद अंचलाधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। घेराबंदी शुरू होते ही सड़क किनारे सदर अस्पताल की जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों ने विरोध जताया। लोगों का कहना था कि उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से यहां रह रहा है। उनका आरोप था कि बिना समुचित पुनर्वास और समाधान के प्रशासन उन्हें बेघर करने का प्रयास कर रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। हालांकि विरोध के बावजूद ...