Dhanbad News: स्टेशन व ट्रेनों पर तीन साल से चुरा रहा था फोन, आरपीएफ ने पकड़ा
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद स्टेशन और ट्रेनों पर तीन वर्षों से एक नाबालिग लड़का मोबाइल चोरी कर रहा था। मंगलवार को श्रावणी मेला में जा रहे यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाते हुए उसने आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस से एक यात्री का मोबाइल उड़ा लिया। ट्रेन से उतरते ही आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की उम्र 17 साल है और वह पश्चिम बंगाल के नियामतपुर कुल्टी के राधानगर बजरंगबली मंदिर के पास का रहने वाला है। उसके पास से आरपीएफ ने प्रधानखंता के यात्री कृष्णा नोनिया से चुराए गए मोबाइल के साथ एक अन्य मोबाइल बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.