धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले दो आरोपियों को आरपीएफ ने सोमवार की दोपहर दबोचा। दोनों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित वेटिंग हॉल से यात्री का मोबाइल चुराया था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरपीएफ ने दोनों की पहचान की। उन्हें प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर जांच के दौरान पकड़ कर उनके पास से चोरी का मोबाइल जब्त किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि गोविंदपुर खड़काबाद निवासी सैफ अली खान उर्फ बौना को पहले पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का मोबाइल जब्त किया गया। उसने बताया कि गिरिडीह सरिया दुर्गा मंदिर के पास ठाकुरबाड़ी टोला निवासी भोलू कुमार ने उसे यह मोबाइल दिया है। इसके बाद आरपीएफ ने भोलू को दबोचा। भोलू कुमार ने बताया कि वह बौना के साथ मिल कर धनबाद और अन्य स्टेशन पर यात्रियों का...