धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: दीवाली और आस्था के महापर्व छठ को लेकर शनिवार से ही धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरे राज्यों और महानगरों से धनबाद लौटने वाले लोगों का सिलसिला जहां लगातार जारी है, वहीं धनबाद से बिहार के विभिन्न जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी शनिवार को बढ़ोतरी देखने को मिली। दीवाली और छठ की छुट्टी मिलते ही यात्रियों ने अपने गांव का रुख कर लिया। धनबाद स्टेशन पर शनिवार की रात सभी प्लेटफॉर्म पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखी गई। विशेष रूप से पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ दिखी। मौर्य एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस और वनांचल जैसी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। जनरल बोगियों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। जनरल में यात्री किसी तरह ट्रेन के भीतर दाखिल ...