Dhanbad News: स्टेशन की दक्षिणी छोर पर शराब बेचतीं तीन महिलाएं गिरफ्तार
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद। आरपीएफ धनबाद पोस्ट की टास्क टीम ने गुरुवार को स्टेशन के साउथ साइड स्थित ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को देशी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक-एक बोतल देशी महुआ शराब बरामद की गई। तीनों वहां शराब बेच रही थीं। तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया गया। पकड़ी गई महिलाओं में छाईगद्दा निवासी मूसा देवी, सीतावती उर्फ बेंगी देवी और रजिया खातून शामिल हैं। मूसा इससे पहले सात बार, बेंगी दो और रजिया तीन बार देशी शराब बेचते पकड़ी जा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज स्टेशन पर दानापुर इंटरसिटी से शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.