धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: जिले के कई स्कूल-कॉलेजों में पुराने शौचालयों की मरम्मत होगी। नए शौचालय भी बनाए जाएंगे। पानी की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। यह काम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कराया जा रहा है। अभी स्थिति यह है कि कई स्कूल-कॉलेजों में शौचालय जर्जर की स्थिति में हैं, किसी का छज्जा गिर रहा है तो किसी स्कूल में शौचालय ही पूरी तरह से टूटा हुआ है। इसलिए ये शौचालय उपयोग की स्थिति में नहीं हैं। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी का कहना है कि वनस्थली हाईस्कूल तिलायबनी, बुनियादी मिडिल स्कूल बरियो सहित आधा दर्जन से अधिक स्कूल एवं केएसजीएम कॉलेज निरसा, बीएसके कॉलेज मैथन, संत डॉन बोस को स्कूल निरसा में टॉयलेट, बाथरूम की पाइप और फिटिंग का काम किया जाना है। कई स्कूलों में एक-एक नया बाथरूम...