धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: जिले के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में सोमवार को बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। अभियान सफल बनाने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई, जिन्होंने अपने आवंटित विद्यालयों में अपनी देखरेख में पौधारोपण कराया। डीसी आदित्य रंजन व डीडीसी सन्नी राज ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय यादवपुर तथा प्लस टू उच्च विद्यालय नगरकियारी पहुंचकर पौधारोपण किया। स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने नेताजी आवसीय विद्यालय में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत शिक्षकों की ओर से बनाए गए टीएलएम की सराहना की। स्कूल वार्डेन उज्ज्वल तिवारी समेत शिक्षकों व बच्चों ने डीसी व डीडीसी का स्वागत किया।

पौधारोपण का उद्देश्य डीसी ने स्कूलों को निर्देश दिया कि संपूर्ण रूप...