धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। डीईओ अभिषेक झा ने सभी प्रखंडों को पत्र भेजकर कहा है कि डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मध्य एवं उच्च विद्यालयों में बेंच-डेस्क की आवश्यकता से संबंधित विवरण की मांग की गई है। सभी स्कूल बेंच-डेस्क की आवश्यकता से संबंधित रिपोर्ट निर्धारित फार्मेट में भरकर जमा करेंगे। फार्मेट में स्कूल का नाम, प्रखंड, यू डायस कोड, कक्षा एक से पांच, कक्षा छह से 8, नौ से 10 व 11वीं से 12वीं कक्षा में नामांकन विवरण कक्षावार, उपलब्ध बेंच-डेस्क की संख्या समेत अन्य जानकारी 25 अगस्त तक उपलब्ध करानी है। यह भी पढ़ें- परीक्षा सामग्री की तैयारी शुरू, स्कूलों से मांगा छात्रों का अद्यतन...