धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, अमित वत्स। सरकारी स्कूलों के बच्चों की स्वास्थ्य जांच में धनबाद जिला काफी पीछे है। राज्य में 18वें स्थान पर है। धनबाद के सरकारी स्कूलों में नामांकित 1,65,576 छात्र-छात्राओं की तुलना में अगस्त तक 46,630 बच्चों की ही स्वास्थ्य जांच हो पाई है, जो मात्र 28.2 फीसदी है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सितंबर की रिव्यू रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। राज्य में अगस्त-2026 तक के आंकड़ों के अनुसार 69.5 फीसदी फीसदी के साथ साहिबगंज पहले स्थान पर, गुमला 64.8 फीसदी फीसदी के साथ दूसरे और कोडरमा 59 फीसदी फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं 16 फीसदी के साथ पाकुड़ राज्य में 24वें स्थान, गिरिडीह 16.6 फीसदी फीसदी के साथ 23वें व चतरा 19.7 फीसदी फीसदी के साथ 22वें स्थान पर है। जानकारों का कहना है कि प्रतिशत की गणना वि...