धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: मैथन डैम से सटे थर्ड डाइक एरिया (बंगाल) स्थित सिद्धबाड़ी के समीप डीवीसी के सोलर प्लांट के लिए सामान लेकर जा रहे ट्रक को मंगलवार की रात ग्रामीणों ने रोक दिया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को भी ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन वे किसी भी कीमत पर सोलर प्लांट लगाने के पक्ष में नहीं हैं। डीवीसी प्रबंधन से वार्ता होनी थी, लेकिन नहीं हुई। ग्रामीणों के कहा कि उक्त स्थल पर सोलर प्लांट लगने से उनकी रोजी रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। आरोप लगाया कि डीवीसी प्रबंधन या कंपनी के लोग ग्रामीणों से बिना बात किए अचानक सोलर पैनल के लिए सामान लेकर पहुंच गए। डीवीसी प्रबंधन करीब 2300 करोड़ रुपये की लागत से निजी कंपनी के सहयोग से मैथन डैम में सोलर प्लांट लगाने जा रहा है। ग्रामीणों को चिंता है कि जिस जमीन या जलाशय पर सोलर पैन...