धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: कुसुंडा  क्षेत्र से अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए सात कर्मियों के सम्मान में मटकुरिया ऑफिसर्स क्लब में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधन नेक्सन टुडू ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार, मोमेंटो, शॉल व ग्रेच्युटी प्रपत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय कार्यालय के टर्नर सेवा लाल, धनसार के पंप ऑपरेटर संतराज भुइयां, एना के इलेक्ट्रीशियन कैलाश चौबे, गोंदूडीह के ट्रामिंग पर्सनल बिपिन टुडू आदि  सेवानिवृत्त हुए हैं। मौके पर प्रबंधन के अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान के प्रति उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। समारोह में प्रबंधक चंद्र प्रकाश, सुनील सिंह, मनीष कुमार, शंभु सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई ...