धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी में शनिवार को सेवानिवृत्त पंप ऑपरेटर धुरंधर राम के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। इस दौरान बीसीसीएल प्रबंधन, सीटू यूनियन के प्रतिनिधियों और सहकर्मियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की। बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सीटू के पश्चिमी झरिया क्षेत्रीय सचिव सह फोरमैन इंचार्ज पीएन तिवारी ने उन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं फोरमैन इंचार्ज कृष्णा रजक ने अंगवस्त्र भेंट किया। पीएन तिवारी ने कहा कि धुरंधर राम ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। स्वस्थ शरीर के साथ सफलतापूर्वक सेवाकाल पूरा कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीसीएल व डीवीसी की सेवा से कई हुए सेवानिवृ...