धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। सेल चासनाला कोलियरीज डिवीजन के अंतर्गत टासरा मेगा प्रोजेक्ट के संवेदक केटीएमपीएल के खिलाफ 35 हाइवा चालकों और उपचालकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसके कारण सेल चासनाला में कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। सेल चासनाला के कांटाघर के समीप शुक्रवार को केटीएमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग बाधित रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आक्रोशित मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। आंदोलन के कारण केटीएमपीएल का करीब 4 हजार टन कोयले का परिवहन प्रभावित हुआ है, जिससे कंपनी को तीन करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय नुकसान हो चुका है। इस बड़े नुकसान के बावजूद प्रबंधन ने इस पूरे मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: टा...