Dhanbad News: सेल चासनाला ने कई जगहों पर कूड़ेदान लगवाए
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: चासनाला। स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए सेल चासनाला कोलियरीज द्वारा सीएसआर मद से वार्ड 51 के पाथरडीह पुराना पास स्टैंड, भारत माता चौक, आम्बेकर चौक के समीप स्वास्थ केंद्र, न्यू स्वारडीह बस्ती, न्यू माइंस पानी टंकी के समीप कूड़ा दान लगाया गया। जिससे स्थानीय लोगो ने सेल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। वही वार्ड 51 के पार्षद बीरेंद्र कुमार ने कहा कि सेल प्रबंधन ने नवरात्र पर्व को देखते हुए क्षेत्र में कूड़ा दान लगाया है। सेल प्रबंधन आभार के पात्र है। मौक़े पर संजय सिंह, अंदिल कुमार, सोनू पासी, करन पाल, पलटू मल्लिक, विष्णु रवानी, राजू रवानी, अखिलेश यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.