धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: सेंट जेवियर स्कूल, शालीमार में गुरुवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षक भजन, नृत्य और झांकियां प्रस्तुत की। भाग लेने वाले मुख्य बच्चों में दिव्यांशु, आराध्या, अनाया, पीयूष, अंशिका, विशाल, दीपिका, बबली और अंश शामिल थे। प्राचार्य पुनीत शाह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और माता-पिता की सेवा करने की सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका विनीता स्टीफन, आरती, प्रिया राय, प्रिया सिंह और प्रिया मुखर्जी की मुख्य भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं ने प्रस्तुत कीं कृष्ण की बाल लीलाएं यह भी पढ़ें- Ara News: माउंट लिट्रा और किड्...