धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: क्षेत्र के अंतर्गत जहाजटांड़ बस्ती की पुरानी सड़क को पुनः चालू करने की मांग को लेकर बुधवार को भी सियासत जारी रही। पाच दिनों में बीसीसीएल को 15 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मंगलवार को जिला प्रशासन और आंदोलनकारी ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद, दंडाधिकारी के आदेश पर रात करीब 8 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सी-2 आउटसोर्सिंग परियोजना का उत्पादन कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन यह शांति अधिक समय तक नहीं टिक सकी। मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्ती के लोग लाठी-डंडे लेकर परियोजना स्थल पहुंचे और काम बंद करवा दिया। उनके जाने के बाद प्रबंधन ने देर रात दुबारा काम शुरू किया। बुधवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने मशीनों को चलते देखा, वे पुनः गोलबंद होने लगे। दोपहर करीब एक बजे दर्जनों महिलाएं पुलिस और सीआईएसएफ के...