धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए धनबाद पुलिस ने गुरुवार से पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। भीड़भाड़ वाले बाजार, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए सिटी हॉक्‍स बाइक पेट्रोलिंग टीम को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। गुरुवार को एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सिटी हॉक्‍स की टीम को ब्रीफ करते हुए दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव सहित कई थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तै...