धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: बिहार जनता खान मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की पहल पर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा तेतुलमारी सुभाष चौक पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। इस दौरान संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंचु सिंह ने बताया कि सुभाष चौक पर अंधेरा पसरा रहता था। चौक पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित है। इसके पहले एक मस्ट लाइट लगा हुआ है, लेकिन रख रखाव के अभाव में हमेशा खराब ही रहता है। बहुत प्रयास के बाद आज चौक पर लाइट लग गई है। मौके पर शाखा सचिव मो. मुस्तकीम, अमन कुमार व बिजली विभाग के फोरमैन व मिस्त्री आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...