Dhanbad News: सुबाला हाईलैंड सिटी में भागवत कथा की पूर्णाहुति
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद। सुबाला हाईलैंड सिटी दुर्गा मंदिर प्रांगण, बलियापुर रोड में सुरेंद्र हरिदास जी के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा की शनिवार को हवन एवं महाआरती के साथ पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हरि बोल और जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ भगवान का स्मरण किया। करीब 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन सफल बनाने में सोसाइटी के साथ आसपास के क्षेत्रवासियों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मुख्य यजमान परिवारों में रामरतन जैन ,उर्मिला जैन, सुजीत कुमार साव, रीना देवी, सीबी प्रसाद नीलम प्रसाद, उज्ज्वल चटर्जी, लक्ष्मी चटर्जी, दशरथ मंडल, रेवती मंडल, रंजन सिन्हा ,पुष्पा सिन्हा, राजेश कुमार शुक्ला, रेणु शुक्ला, जयप्रकाश सिंह,ऊषा देवी सहित कई परिवार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.