Dhanbad News: सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस सेवाएं जल्द
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए अस्पताल में पांच डायलिसिस मशीनें लगायी जा रही हैं। मशीनों का इंस्टॉलेशन शुरू हो गया है। यूनिट चालू होने के बाद किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि नई सुविधा शुरू होने से डायलिसिस कराने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। फिलहाल, धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच डायलिसिस मशीनों के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण इन मशीनों पर लगातार दबाव बना रहता है। डायलिसिस के लिए मरीजों की कतार लगी रहती है और कई मरीजों को निर्धारित समय पर सेवा नहीं मिल पाती। मशीनों की सीमित संख्या के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.