धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: मुरलीडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में शनिवार को सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के तीसरे राउंड के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जय मां काली क्लब लोयाबाद और एसपी क्लब बेरमो के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित रहा। टाईब्रेकर में लोयाबाद ने 3-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्टार 11 छत्रुटांड़ और अल्टा अकादमी बोकारो के बीच निर्धारित समय तक गोल नहीं हो सका। टाईब्रेकर में स्टार 11 छत्रुटांड़ ने 3-2 से बाजी मारते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। दोनों मुकाबलों में टाईब्रेकर तक चले रोमांचक खेल का दर्शकों ने आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...