धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: सुदामडीह रिवर साइड स्थित दामोदर नदी किनारे शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को भक्ति की बयार बही। काशी विश्वनाथ से पधारे यज्ञाचार्य पंडित रंजीत शास्त्री व सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर महारूद्र पाठ किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार में शिव रुद्राभिषेक एवं भक्ति जागरण का आयोजनपूजा-अर्चना और महाआरती संध्या काल में आयोजित भव्य दीप यज्ञ महाआरती में झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने यज्ञ मंडप पहुंचकर पूजा-अर्चना की और धनबाद वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।कथा सुनाना महायज्ञ में चित्रकूट धाम से पधारीं कथाव्यास देवी अर्पणा किशोरी जी ने श्रीमद्भागवत शिव पुराण कथा के दौरान भगवान शिव-माता सती प्रसंग और नारद मोह की कथा सुनाई।...