धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: भौरा प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के सवारडीह सायरा पट्टी में बीती रात अज्ञात लोहा चोरों ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाते हुए मुख्य पिट वाटर सप्लाई की पाइप और एक बिजली का पोल काट डाला। इस वारदात के कारण क्षेत्र के सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे भीषण गर्मी के बीच स्थानीय जनता के सामने पानी का घोर संकट खड़ा हो गया है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जोरदार हंगामा किया। सूचना पाकर वार्ड 51 के पार्षद वीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पार्षद ने सीधे तौर पर क्षेत्र में सक्रिय लोहा माफिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आबादी के बीच संचालित एक अवैध लोहा गोदाम के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। रात के अंधेरे में बीसीसीएल, सेल और रो...