Dhanbad News: सुदामडीह में रैयतों के विरोध से सड़क निर्माण कार्य रुका
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: सुदामडीह फायर पैच से पाथरडीह मोहलबनी जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत अधूरी रहने पर सोमवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र प्रबंधन ने रेलवे लाइन के समीप वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू कराया। सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ जवानों की तैनाती के बावजूद थाना बस्ती के सुधीर रवानी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने जमीन को रैयती बताते हुए कार्य का जोरदार विरोध किया, जिससे निर्माण कार्य रोकना पड़ा। इधर, बीसीसीएल प्रबंधन ने जमीन को कंपनी की बताते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बाधा डाल रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी की निजी भूमि है, तो वह क्षेत्रीय कार्यालय में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.