Dhanbad News: सुदामडीह नया पुल के पास कार पलटी, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: चासनाला। दामोदर नदी पर बने नए पुल के पास बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एयरबैग खुल जाने के कारण कार चालक की जान बाल-बाल बच गई और उसे मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, सुदामडीह रिवर साइड निवासी बृजेश सिंह का छोटा पुत्र आशीष कार लेकर नया भोजूडीह जा रहा था। पुल पार करते ही अचानक कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे बने सुरक्षा पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिलर टूट गया और कार का दाहिना टायर फट गया, जिससे कार सड़क पर ही पलट गई। हादसा होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर चालक आशीष को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही भोजूडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.