धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: भौंरा। नौकरी और मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर भाजपा नेत्री पूनम देवी के नेतृत्व में सुदामडीह एएसपी कोलियरी का चक्का जाम आंदोलन किया गया। इसके कारण कोल और ओबी (ओवरबर्डन) ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई। आंदोलनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए परियोजना पदाधिकारी अरुण कुमार आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच जिच अभी भी बनी हुई है और कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका है। स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और प्रदर्शन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...