धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: झरिया। सामाजिक परियोजना कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस ने बस्ताकोला के बंगाली कोठी क्षेत्र में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई। इस अवसर पर साक्षरता दर बढ़ाने के लिए बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ कोयला मजदूर बस्ती में जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद बच्चों ने गांधीजी के तीन बंदरों की सीख पर सामूहिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में फ्रांस के 'असोसिएशन ऑन द वे टू स्कूल' फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त 10 स्कूल बैग और पांच दर्जन कॉपियां बच्चों के बीच वितरित की गईं। मौके पर संस्थापक पिनाकी राय, शिक्षिका मौसुमी राय, दुर्गा, नंदनी, मुस्कान, जीवन, अंग्शु, प्रतीक, आंचल, पप्पू, राजवीर, गुंजन, तानिया, पायल, अंजलि, चांदनी और सिमरन आदि थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: गायत्री शक्तिपीठ में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ यह भी पढ़ें- Katih...