धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी ने सोमवार को बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के जीएम संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। सुंदरनगर श्मशान घाट, कब्रिस्तान एवं विभिन्न चौक चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाने व नगर कार्यालय में ब्लड ग्रुप जांच शिविर लगाने की मांग की। जीएम ने मांगों पर जल्द पहल करने का भरोसा दिलाया। मौके पर पार्षद रानी केराई, पप्पू सिंह, झंटू कांजिलाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...