Dhanbad News: सीपीएम व बीसीकेयू नेताओं ने शिवा बाउरी को दी श्रद्धांजलि
धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: सीपीएम व बीसीकेयू के आजीवन सदस्य रहे शिवा बाउरी (59) के निधन पर शुक्रवार को लोदना स्थित यमुना सहाय स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर दोनों पुत्रों व परिजनों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, केंद्रीय संयुक्त सचिव मानस चटर्जी और सचिव शिवकुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर एस कुमार पासवान, नागेश्वर पासवान, बबला दा, कुंदन पासवान, देवनंदन पासवान, मधुसूदन बनर्जी, मोहन भुइयां, मनोज पासवान, सुरेश भुइयां, भोला पासवान, राजू पासवान, हरेराम पासवान, अशोक बनर्जी और दयानंद शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.