Dhanbad News: सीएमडी ने किया सेंट्रल हॉस्पिटल का निरीक्षण
धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: धनबाद। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को सेंट्रल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएमडी ने मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए लंबित सिविल कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ बंदना सहित मुख्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कल्याण समिति सदस्य केके सिंह ने सीएमडी से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने, अस्पताल परिसर में एटीएम लगाने, शव वाहन की व्यवस्था और क्षेत्रीय अस्पतालों के पुनरुद्धार की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.