धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को पीबी एरिया की विभिन्न खदानों का निरीक्षण कर कोयला उत्पादन बढ़ाने और जलस्तर नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात बीत चुकी है, इसलिए उत्पादन बढ़ाने से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। सीएमडी ने हाइड्रोमाइनिंग, केंदुआडीह पैच-4, एकड़ा जोरिया और गोपालीचक का दौरा किया। पीबी प्रोजेक्ट और भागाबांध कोलियरी में जलस्तर थामने के लिए एक सप्ताह में 1500 एचपी का नया सबमर्सिबल पंप चालू करने का निर्देश दिया। भागाबांध भूमिगत खदान का दैनिक उत्पादन 250 टन से बढ़ाकर 500 टन करने को कहा, जो नया पैनल बनने पर 1000 टन तक पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला उत्पादन का दबाव, पूजा के दिन भी एरिया के दौरे पर बीसीसीएल सीएमडी इसके अलावा पुटकी बलिहारी...