धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) की ओर से बुधवार को घोषित कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) फाइनल परीक्षा में टाटा भेलाटांड़ कॉलोनी की स्नेहा झा ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनके वित्त अधिकारी बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। स्नेहा के पिता अमर नाथ झा टाटा कर्मी हैं, जबकि उनकी मां वंदना कुमारी झा डीएवी स्कूल अलकुसा में शिक्षिका हैं। स्नेहा ने टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कतरास कॉलेज, कतरासगढ़ से स्नातक किया। ग्रेजुएशन के साथ-साथ उन्होंने कोलकाता में रहकर सीएमए की तैयारी भी की। यह भी पढ़ें- Ara News: बिहिया के सन्नी ने सीएमए फाइनल में पायी सफलता परीक्षा में सफलता मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। भेलाटां...